यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 1 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी सूर्य है।

मूलांक 1
करियर – आज का दिन आपके और परिवार के लिए अच्छा रहेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी, चिंतामुक्त रहेंगे।
मनी – आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी, नए कार्य भी आरंभ होंगे जिसकी वजह से आने वाले समय में जीवन में स्थिरता आएगी।
लव रिलेशनशिप – प्रेमी के साथ किसी टॉपिक को लेकर बहस हो सकती है। इस बहस को टालने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य – हेल्थ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – पीला
उपाय – भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को तुलसी की माला अर्पित करें।

मूलांक 3

अगर आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 3 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी बृहस्पति है।
करियर – व्यापार और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में तरक्की होने की संभावना है।
मनी – आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। धन प्राप्त होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों के लिए समय अति उत्तम रहेगा। लाइफपार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को ब्लड रिलेटेड प्रॉब्लम्स हैं, वे थोड़ी सावधानी रखें।
शुभ रंग – ऑरेंज
उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें।

मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक 4 होगा और आपके मूलांक का स्वामी राहु है।
करियर – कॅरियर में तरक्की पाने के लिए अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। रोजमर्रा के काम में भी बाधा आ सकती है।
मनी – अनावश्यक धन खर्च के योग बन रहे हैं, यदि अभी कंट्रोल नहीं किया तो आगे नुकसान हो सकता है।
लव रिलेशनशिप – आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन साथी के साथ खुशी के पल बिता सकते है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिस वजह से आप अपने सारे कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे।
शुभ रंग – लाल
उपाय – भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें ।

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 5 बनता है तथा आपके मूलांक का स्वामी बुध है।
करियर – आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जॉब में प्रमोशन एवं व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
मनी – अपने से बड़ों के द्वारा धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। घर में यदि गृह क्लेश चल रहा है तो अब उससे छुटकारा प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है जिसके कारण खर्चा करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – नीला
उपाय – भगवान विष्णु को चन्दन अर्पित करें।

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 6 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी शुक्र है।
करियर – कॅरियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अगर लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज जॉब मिलने की संभावना है।
मनी – आर्थिक स्थिति में नए बदलाव आएंगे जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम भी होना शुरू होगी।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य – मधुमेह के मरीजों के लिए समय नाजुक बना हुआ है, सतर्क रहें।
शुभ रंग – ब्राउन
उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें और केले अर्पित करें।

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 7 होगा तथा आपके मूलांक का स्वामी केतु है।
करियर – कोई व्यक्ति आपको भड़का सकता है इसीलिए किसी के बहकावे में ना आएं। अपना काम करते रहेंगे तो सब ठीक रहेगा।
मनी – आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा मगर स्थिरता आने में अभी समय लगेगा।
लव रिलेशनशिप – जो लोग सिंगल हैं, वे अपने पैरेंट्स के सामने विवाह प्रस्ताव रख सकते हैं।
स्वास्थ्य – ब्लडप्रेशर की परेशानी वाले लोग आज संभल कर रहें। बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें।
शुभ रंग – ग्रे
उपाय – आज भगवान श्रीहरि को पीला झंडा अर्पित करें।

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 8 बनता है एवं आपके मूलांक का स्वामी शनि है।
करियर – कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ भी सुनने को मिल सकती है।
मनी – धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – मौसमी इंफेक्शन हो सकता है, हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग – नीला
उपाय – आज भगवान विष्णु को गुड़ की मिठाई अर्पित करें।

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 9 होगा एवं आपके मूलांक का स्वामी मंगल है।
करियर – अभी कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है।
मनी – धन लाभ होने की संभावना है मगर किसी दूसरे को पैसा उधार देना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
लव रिलेशनशिप – दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा बीतेगा, किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात होने की संभावना है।
स्वास्थ्य – बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें, स्वास्थ्य नाजुक रहेगा।
शुभ रंग – लाल
उपाय – भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें।

By DTI