हरिद्वार, हर्षिता।भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार के वीआईपी घाट में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अविनाश चौहान को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अविनाश चौहान ने कहा कि भानु प्रताप जी द्वारा जो मुझको जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा हमारी पहले पुरानी मांग थी, जो भारत सरकार से मांगी थी उनपर कुछ ध्यान नहीं दिया गया और इसके विरोध में उत्तर प्रदेश में कई जगह पर सरकार में नुकसान हुआ है।


मगर ये अपनी मनमानी कर रहे हैं, और अगर सरकार ने हमारी मांगे न मानी तो भारत में, सरकार को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा। भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार से हमारी मांग यह है की किसानो के ट्यूबवेल के बिजली बिल उत्तराखंड सरकार माफ करे।और जो घरों के आ रहे है उनमें भी संशोधन किया जाए। उत्तर प्रदेश में हमारे बिल योगी सरकार ने छूट दे दी है लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अभी तक कोई कारवाई नहीं की है। उत्तराखंड सरकार से निवेदन है की उत्तराखंड के किसानों के ट्यूबवेल के बिजली मिफ माफ़ किया जाए और जो घरों के आ रहे है उनमें भी संशोधन किया जाए।


दूसरा हमारे जो पुलिस कर्मी हैं या थल सेना, जल सेना, वायु सेना, सुरक्षा कर्मियों को दुर्घटना हो जाती है, उनके 5 करोड़ रुपए का कम से कम दिए जाएं ।
जो हमारा मीडिया कर्मी है, जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो पूरे भारत में खबरों के जरिए हमारी मांगें सरकार तक पहुंचाते हैं । उसके लिए कम से कम कवरेज करते हुए दुर्घटना हो तो उनका 4 करोड रुपए का मुआवजा दिया जाए

By DTI