देहरादून, हर्षिता। उत्तराखंड में मानसून शुरू होते ही तबाही जैसे हालात पैदा हो गए हैं. प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में बच्चों को स्कूल तक पहुंचना किसी चैलेंज से कम नहीं है. इसलिए देहरादून के डीएम ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है.
देहरादून में भारी बारिश की संभावना के चलते जिलाधिकारी सोनिका ने कल मंगलवार (23 जुलाई) को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. उत्तराखंड में मानसून शुरू होते ही लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया है. सड़कों पर पानी लग गया है और अभी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

आदेश का कड़ाई से पालन करना जरूरी है. यदि कोई डीएम के आदेश का पालन नहीं करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसलिए देहरादून के सभी स्कूलों को कल बंद रखना जरूरी है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी.
