ऋषिकेश, हर्षिता। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) (AIIMS Rishikesh) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है। एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार से ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में आंशिक बदलाव कर अब इसे एक घंटा कम कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद देशभर में रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ऐसा किया गया है।

मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में अब उनका रजिस्ट्रेशन, सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक किा जाएगा। यह व्यवस्था शुक्रवार 16 अगस्त से शुरू होकर हडताल

खत्म होने तक जारी रहेगी।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक, प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक रहता है। लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से इस समय में परिवर्तन कर एक घंटा कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय अब सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक मात्र तीन घंटे ही रहेगा।

By DTI