हरिद्वार, हर्षिता।आज दिनांक 8/9/24 को उत्तराखंड क्रांति दल महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के नेतृत्व में उक्रांद पदाधिकारियों ने हरिद्वार रानीपुर स्थित गोल्ड शोरूम में हुई डकैती व् बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन व् राज्य सरकार के खिलाफ विरोध किया, व्यापार प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की एक सप्ताह होने के बाद भी पुलिस डकैती का खुलासा नहीं कर पायी है दिन दहाड़े ऐसी वारदात से शहर में डर का माहौल बना हुआ है व्यापारी अनेको कर सरकारों को देता है परंतु पुलिस व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने में  विफल रहती है,व्यापारी का जो भी नुकसान हुआ है उसकी रिकवरी पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर करवाए अन्यथा राज्य सरकार व्यापारी के हुए नुकसान की भरपाई करें,पूर्व मेयर प्रत्याशी सरिता पुरोहित व् वरिष्ठ नेता रविंद्र वासिष्ठ ने कहा की आज महिला घर से बहार निकलने में डर रही है बीते दिनों एक के बाद एक घटना से शहर वासी आपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत व् जिला कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा की एक तरफ कॉरिडोर योजना से व्यापारी को सरकार उजाड़ना चाहती है दूसरी तरफ डकैतओ द्वारा शहर के व्यापारियों व् निवासियों को लुटा जा रहा है गोकुल सिंह रावत ने कहा राज्य सरकार  जिम्मेदार अधिकारियो को तत्काल निलंबित करें , केंद्रीय उपाध्यक्ष बृजवीर चौधरी ने कहा समस्त पदाधिकारी पीड़ित गोल्ड शोरूम व्यापारी से मिले और उन्हें आश्वासन  दिया युकेडी आपके साथ है यदि अपराधी नहीं पकडे गए तो उक्रांद मुख्य मंत्री आवास कूच करने से भी पीछे नहीं हटेगा विरोध करने वालो में केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा,केंद्रीय उपाध्यक्ष बृजवीर चौधरी, वरिष्ठ नेता रविंद्र वासिष्ठ,पूर्व मेयर प्रत्याशी सरिता पुरोहित, महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत,कार्यकारी जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट, कार्य कारी अध्यक्ष प्रदीप उपाध्यय,महानगर युवा अध्यक्ष राकेश चौहान,जिला महामंत्री तरुण जोशी, सुरेन्दर सिंह रावत,वीरेंदर नौटियाल, सुरेन्दर कुमार,महानगर महामंत्री देव माहेश्वरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ चंद्र शेखर गोस्वामी, पूर्व पार्षद विजय कुमार, मुनेश कुमार, मंजू देवी, निशा देवी, तरुण कुमार आदि उपस्थित रहे

By DTI