Delhi Exit Poll 2025 Results Live update: दिल्ली दिव्या टाइम्स इंडिया
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है और अब एग्जिट पोल्स की बारी है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा और AAP के बीच टाइट फाइट है, जबकि कांग्रेस के सिंगल डिजिट में ही सिमट जाने का अनुमान है। इसके अलावा अलग-अलग टीवी चैनल भी एग्जिट पोल्स जारी कर रहे हैं। हालांकि असली रिजल्ट तो 8 फरवरी को आएगा, लेकिन उससे पहले रुझानों को जरूर समझा जा सकता है।
पिछले तीन चुनावों पर नजर दौड़ाएं, तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी (AAP) की असली ताकत को सही तरीके से भांपने में असफल रहे। 2013 के चुनाव में जहां एग्जिट पोल्स ने त्रिशंकु विधानसभा का सही अनुमान लगाया था, तो वहीं 2015 और 2020 के चुनावों में AAP की भारी जीत का सही अनुमान लगाने में चूक गए थे
Delhi Exit Poll Live: चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत
Delhi Exit Poll Live: चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल ने 70 सीटों
वाली दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल परिणामः
भाजपा: 39-44
आपः 25-28
कांग्रेस: 2-3
5 Feb 2025, 06:49:28 PM IST
Delhi Exit Poll Live: जेवीसी के एग्जिट पोल में किसे बहुमत का
अनुमान
Delhi Exit Poll Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी तक
आए कई बड़े पोलस्टर्स ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है। जेवीसी पोल के अनुसार, भाजपा को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि आप 22-31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। दिल्ली की राजनीति में कभी प्रमुख ताकत रही कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
बीजेपी: 39-45
पीपुल्स इनसाइट ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाया
Delhi Exit Poll Live: पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल ने भारतीय
जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त दी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है।
आप: 25-29
बीजेपी: 40-44
कांग्रेस: 0-2
5 Feb 2025, 06:40:35 PM IST
Delhi Exit Poll Live: मैट्रिज ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान
Delhi Exit Poll 2025 Results Live: मैट्रिज ने भाजपा और
कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। दिल्ली चुनाव 2025 के लिए मैट्रिज एग्जिट पोल के नतीजे
-भाजपा + : 35-40 (46%)
-आप : 32-37 (44%)
-कांग्रेस : 0-1 (8%)