अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं निरंजन पीठाधीश्वर ने की केंद्रीय गृहमंत्री से शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली / हरिद्वार।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज तथा निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने देश के यशस्वी और लोकप्रिय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह सनातन धर्म के सच्चे प्रेमी हैं। उनके नेतृत्व में देश के अधिकांश राज्यों में मठ-मंदिरों का सुनियोजित विकास, संरक्षण और व्यवस्थापन किया जा रहा है, जिससे सनातन संस्कृति को नई मजबूती मिल रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार मन, वचन और कर्म से सनातन धर्म संस्कृति को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। अमित शाह की कार्यशैली सभी को साथ लेकर चलने वाली है, उनके निर्णय दृढ़ और अकाट्य होते हैं। इससे देश की श्रद्धालु जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो सनातन के सुदृढ़ होने का प्रतीक है।
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सरल, सहज और सनातन धर्म को समर्पित गृहमंत्री अमित शाह भारतीय संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके विचारों और धार्मिक स्थलों की यात्राओं से सनातन धर्म प्रेमियों में आस्था और आकर्षण बढ़ रहा है, जिससे देश में धर्म के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है।
भेंट के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने केंद्रीय गृहमंत्री से देश के कई अहम मुद्दों पर विशेष चर्चा की तथा महाराष्ट्र में नगर निकाय एवं मुंबई महानगर निगम में मिली विजय पर उन्हें बधाई भी दी।

By DTI