रुड़की में संत रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और पथराव भी हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

By DTI