दिव्या टाइम्स इंडिया।पपीता कोई ऐसा वैसे फल नहीं, बल्कि विटमिन से भरपूर फ्रूट माना जाता है। डेंगू जैसे बीमारियों में डॉक्टर तक प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं। खैर, पपीते के अपने फायदे हैं। जिसके बारे में इससे अधिक आप खुद पढ़ लीजिएगा। फिलहाल हम जो आपके लिए वायरल हैक ढूंढकर लाए है, वह पपीते को खाने से पहले उसे काटने में आपके बेहद काम आने वाला है।
पपीता कोई ऐसा वैसे फल नहीं, बल्कि विटमिन से भरपूर फ्रूट माना जाता है। डेंगू जैसे बीमारियों में डॉक्टर तक प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं। खैर, पपीते के अपने फायदे हैं। जिसके बारे में इससे अधिक आप खुद पढ़ लीजिएगा। फिलहाल हम जो आपके लिए वायरल हैक ढूंढकर लाए है, वह पपीते को खाने से पहले उसे काटने में आपके बेहद काम आने वाला है।

सबसे पहले आपको पपीते को चाकू से गोलाई में काट लेना है। अगर पपीता बड़ा है, तो आप उसके गोल आकार में 6 हिस्सा कर सकते हैं, वरना 4 हिस्से भी काफी है। खैर, पपीता गोल आकार में काटने के बाद आपको उस गोल डिब्बे को लेना है। फिर उसे पपीते के ऊपर रखकर दबाना है। ऐसा करने से होगा क्या कि सबसे पहले पपीता अपने छिलके से अलग हो जाएगा।
जिसके बाद आसानी से उसके बीज भी बाहर आ जाएंगे। फिर बिल्कुल गोल शेप में कटे पपीते को आप चाहे तो खा सकते है। या फिर मिक्सर या जूसर में डालकर शेक भी बना सकते हैं। खैर, हमने इस हैक का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इसके रिजल्ट क्या आएंगे? इसकी पुष्टि नहीं करता। मगर एक और आसान तरीका पपीता काटने का यह भी है कि आप उसे 2 हिस्सों में काटकर, चम्मच से उसके बीज निकाल सकते हैं।
नाश्ते के लिए ट्रॉपिकल फल तैयार करना हो या स्मूदी बनानी हो। बस रसीले पपीते का आनंद लेते रहे। यह हैकइसे बेहद आसान बना देगा। रुचि ने 18 जनवरी को इस वीडियो को पोस्ट किया था। जिसे अब तक 5 करोड़ 29 लाख व्यूज और 3 लाख 9 हजार के ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद पोस्ट पर 1200 से अधिक कमेंट्स भी आए है।
