देहरादून/हरिद्वार हर्षिता।: अमेरिका–इज़रायल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन सतर्क हो गया है। सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से ऐसी सूचनाएं सामने आ रही हैं कि कुछ भारतीय नागरिक प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हो सकते हैं।
इसी को देखते हुए शासन और जिला प्रशासन स्तर पर ईरान व खाड़ी देशों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए आवश्यक समन्वय शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि जनपद का कोई व्यक्ति या उसका परिजन वर्तमान में ईरान या खाड़ी देशों में फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
इसके लिए प्रशासन ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी दी जा सकती है, ताकि समय रहते संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
📞 जारी हेल्पलाइन नंबर:
9690226822
7895905080
प्रशासन ने सभी नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक एवं सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी साझा की जा सकती है, जिससे प्रभावित लोगों की मदद सुनिश्चित की जा सके।
