देहरादून: हर्षिता।अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत के बाजारों पर भी पड़ रहा है. इस युद्ध के कारण रोजमर्रा के खाने के तेल (एडिबल ऑयल) के दाम भी बढ़ गए है. माना जा रहा है कि ग्लोबल टेंशन की वजह से सप्लाई चैन बाधित हुई है, जिससे माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है और उसका भुगतान आम आदमी करना पड़ रहा है.

जैसे ही देहरादून में रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 15 किलो का टिन जो कुछ दिन पहले तक करीब 2200 रुपये में बिक रहा था, वह अब बढ़कर लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है. वही तेल कंपनियों के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी करने के बाद देहरादून में सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं.य नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले सिलेंडर की कीमतों में 68 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है.

देहरादून के आढ़ती सुरेश कुमार का कहना है कि युद्ध के कारण आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है. पहले 15 किलो का टिन 2200 रुपये तक मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत करीब 2300 रुपये हो गई है. वहीं बाजार में रिफाइंड का (900 एमएल) का पैकेट 105 रुपये से बढ़कर करीब 110 रुपये तक में बिक रहा है.

देहरादून में रिफाइंड तेल मुख्य रूप से गुजरात से आता है, जबकि सोयाबीन तेल अमेरिका सहित अन्य देशों से आयात किया जाता है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. वही सूखे मेवों की आपूर्ति पर भी युद्ध का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

देहरादून में पिस्ता मुख्य रूप से ईरान से आता है. फिलहाल इसके दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. वही आज सिलेंडर के दाम में भी 68 रूपये की बढ़ोतरी हो गई है.

पहले 872 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 940 रुपये में मिलेगा. साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है. पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है.

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि आज घरेलू सिलेंडर में 68 रूपये ओर कमर्शियल सिलेंडर में 150 रूपये की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है.वहीं उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की. देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही हैय पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति में कोई असर नहीं है.

By DTI