हरिद्वार, हर्षिता।हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
13 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की ओर आम के पेड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल, निवासी कठघर होली का मैदान, थाना कठघर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरामदगी
2 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा
वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
