हरिद्वार। हर्षिता जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के क्रम में हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली नगर पुलिस ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 जून 2025 को वादी गजेन्द्र सिंह नेगी, निवासी शिवलोक कॉलोनी रानीपुर, ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि संजीत कुमार नामक व्यक्ति ने बिजनेस के नाम पर उनसे ₹20,00,000 की ठगी की है।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में 29 मार्च 2026 को आरोपी को थाना बरसाना क्षेत्र, जनपद मथुरा से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी नारनौंद, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮‍♂️

By DTI