हरिद्वार , हर्षिता– थाना सिडकुल क्षेत्र में महिला से सोने के कुंडल झपटने की घटना को पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता अर्जित की है। SSP नवनीत सिंह के स्पष्ट निर्देश — “अपराध करोगे, तो बचोगे नहीं” — के अंतर्गत पुलिस टीम ने तेज़ी दिखाते हुए आरोपी को मय बाइक और छीने गए कुंडलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
🔍 घटना का विवरण
27 मार्च 2026
रोशनाबाद निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि अज्ञात बाइक सवार उसके कान से सोने के कुंडल झपटकर फरार हो गया। इस पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 118/2026 दर्ज किया गया।
डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच, सीसीटीवी फूटेज की पड़ताल और लगातार सुरागरसी ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया।
🚓 पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी को
1 अप्रैल 2026
चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा।
सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ़ उर्फ निन्हा (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर के रूप में हुई।
🛑 आरोपी ने बताया अपराध का कारण
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि
➡️ उसकी दो-दो शादियाँ हैं
➡️ आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब थी
➡️ पैसों की जरूरत के चलते उसने यह झपटमारी की
पुलिस के अनुसार यह भी साफ है कि आरोपी की गतिविधियों पर पहले से संदेह था।
🔎 बरामद सामान
✔ स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल — UK08BE-1668
✔ सोने के छीने गए कुंडल
