हरिद्वार | सिडकुल: हर्षिता। सिडकुल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
👉 अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
⚠️ सार्वजनिक जगह बना दी थी “ओपन बार”
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सड़क किनारे, ढाबों और शराब की दुकानों के पास बैठकर खुलेआम जाम छलका रहे थे और माहौल खराब कर रहे थे।
👮 महिलाओं की सुरक्षा भी बना मुद्दा
फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।
💰 13 हजार का जुर्माना वसूला
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों से ₹13,000 संयोजन शुल्क वसूला गया और सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
📢 एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
🚫 पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ कहा है कि
👉 “अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
🔥 मैसेज साफ है:
सार्वजनिक जगह = नो शराब, नो हुड़दंग!

By DTI