रुड़की, 29 अप्रैल। हर्षिता। शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कोतवाली रुड़की पुलिस ने SSP हरिद्वार के दिशा-निर्देश पर आज बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के 07 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान सभी स्पा सेंटर्स में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए कुल 3250 रुपये वसूल किए गए।
पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित स्पा सेंटर मालिक/संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
