हरिद्वार: हर्षिता ।खानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर खानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली पर गाज गिर गई है. बीती देर रात एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया. हरिद्वार में लंबे समय के बाद किसी इंस्पेक्टर को सीधे निलंबित करने की कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. परिजनों ने तुरंत पूरे घटनाक्रम से इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को अवगत कराया था. आरोप है कि कि इंस्पेक्टर ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय लापरवाही बरती, जिसके चलते वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गए थे. इस बात की जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को मिली तो उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. एसएसपी के के निर्देश पर तत्काल इस संबंध में पॉक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

जनपद में किसी भी मामले में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी. कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में विफल रहने पर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है.
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार

By DTI