हरिद्वार, देहरादून, हर्षिता।हरिद्वार में नशे पर STF का बड़ा वार! 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, पुलिस देखते ही तस्कर फरार
देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF/ANTF ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
STF और थाना मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंढौरा क्षेत्र में छापेमारी कर 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।
कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही Hero HF Deluxe बाइक (UK08AF5637) भी बरामद हुई, लेकिन पुलिस की दबिश पड़ते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
लाखों की नशीली खेप जब्त
बरामद कैप्सूल पर
“Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” लिखा मिला।
मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच के बाद इन्हें प्रतिबंधित नशीली श्रेणी की दवा बताया।
पुलिस के मुताबिक जब्त दवाइयों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
कौन है फरार आरोपी?
जांच में एक आरोपी की पहचान
फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद
के रूप में हुई है। उसका एक अन्य साथी भी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस की कई टीमें कर रहीं तलाश
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है।
STF अब यह भी पता लगा रही है कि ये नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और किन लोगों तक सप्लाई की जानी थीं।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान जारी
दीपम सेठ के निर्देश पर STF लगातार राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।
पुलिस का साफ संदेश—
देवभूमि में नशे का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। 🚨
