दिव्या टाइम्स इंडिया।एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और घर से नगदी-जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर खुद की सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित राजकुमार कुशवाह के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2008 में पूनम कुशवाह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बेटियां और एक बेटा हुआ। राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ संबंध में है और उसी वजह से परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया।
“पति के साथ बॉयफ्रेंड भी रहेगा घर में”
ग्वालियर के राजकुमार के अनुसार 22 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। करीब दो महीने बाद जब वह वापस लौटी तो उसने बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन नाम के युवक के साथ रह रही थी और आगे भी उसी के साथ रहना चाहती है।
पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी ने उसके सामने ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर वह हैरान रह गया। राजकुमार के मुताबिक पत्नी ने कहा कि यदि वह उसके साथ रहना चाहता है तो उसके बॉयफ्रेंड आशु को भी उसी घर में रखना होगा और तीनों एक ही छत के नीचे रहेंगे। विरोध करने पर पत्नी ने घर छोड़ने की धमकी दी।
“झूठे केस में फंसाने और हत्या करवाने की धमकी”
राजकुमार ने आरोप लगाया कि जब उसने पत्नी की शर्त मानने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद पत्नी ने कथित तौर पर उसका सिर फोड़ दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि पत्नी जाते समय घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अपने चारों बच्चों को साथ लेकर चली गई। इतना ही नहीं, उसने जाते-जाते पति को हत्या करवाने की धमकी भी दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
डरे और परेशान राजकुमार ने Gwalior Police से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पत्नी के बच्चों समेत घर छोड़कर जाने की वास्तविक वजह क्या है।
