हरिद्वार हर्षिता।महिलाओं को स्पर्श कर आशीर्वाद देने वाले पुजारियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। सोमवती अमावस्या और आगामी कांवड़ मेले से पहले डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मनसा देवी मंदिर व पैदल मार्ग का निरीक्षण किया।
मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट वी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंदर पूरी जी ने साफ चेतावनी दी कि महिलाओं को स्पर्श करने वाले पुजारियों को मंदिर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वहीं, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, अतिक्रमण और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
पिछले वर्ष हुई भगदड़ को देखते हुए इस बार कांवड़ मेले में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

ऐसा करने पर पुजारी को मंदिर से बाहर कर दिया जाएगा। श्रीमहंत ने मंदिर में चढ़ाए जाने वाले नारियल को रिसाइकिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ट्रस्टियों और व्यवस्थापकों के साथ मिलकर एक वृहद कार्ययोजना तैयार की। इसमें पूरे कांवड़ मेले के दौरान मंदिर में लंगर प्रसाद वितरण करने की भी योजना तय की गई है। निरीक्षण के दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा, सीमा गिरी और राजगिरी महाराज भी मौजूद रहे।

By DTI