हरिद्वार,हर्षिता।हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम टांडा हसन में छापेमारी कर 01 जेसीबी मशीन और 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के अवैध खनन कार्य में लगे हुए थे और यातायात नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे।
👮‍♂️ 21 जून 2026 की देर रात हुई कार्रवाई में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए खनन माफियाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🚔 सीज किए गए वाहन
✅ 01 जेसीबी मशीन
✅ 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

By DTI