हरिद्वार। हर्षिता ।उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार 2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कनखल और बहादराबाद पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब और गांजा बरामद किया।
कनखल पुलिस ने एक आरोपी को 22 पव्वे अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान डोरीलाल पुत्र रामभरोसे, निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल के रूप में हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं बहादराबाद पुलिस ने गश्त के दौरान पुराना पावर हाउस क्षेत्र से कुर्बान पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना कलियर को 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

By DTI