मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार | 4 जुलाई 2026,हर्षिता,गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 32, 33 और 34 का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ, अधिकारियों और स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण की जानकारी ली।
मुख्य बातें
मतदान केंद्र 32: 1118 फॉर्म वितरित, 330 अभी शेष।
मतदान केंद्र 33: 1020 फॉर्म वितरित, 195 अभी शेष।
मतदान केंद्र 34: 286 फॉर्म वितरित, 104 अभी शेष।
आयुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित कर समयबद्ध तरीके से सभी फॉर्म एकत्र किए जाएं। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ का पूरा सहयोग करें।
