देहरादून। हर्षिता।उत्तराखंड के विकास को नई गति देने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की लागत वाली 51 विकास योजनाओं की सौगात दी।
कार्यक्रम में ₹172.78 करोड़ की लागत वाली 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ की लागत वाली 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनपद को मिली विकास योजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इन परियोजनाओं के माध्यम से देहरादून जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे।
शिलान्यास की प्रमुख योजनाएं
सड़क एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण
सहसपुर विधानसभा के ग्राम भगवानपुर में ललित मोहन भदोला के घर से भद्रकाली मंदिर तक ₹61.87 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का निर्माण।
मसूरी विधानसभा के मालसी संपर्क मार्ग में ₹66.41 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य।
दून विहार के आंतरिक मार्गों का ₹132.52 लाख से सुधारीकरण।
विलासपुर मुख्य मार्ग से विलासपुर एन्क्लेव तक ₹210.61 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण।
सालावाला वार्ड-8 के आंतरिक मार्ग एवं नालियों का ₹181.74 लाख से निर्माण एवं सुधार।
डूंगा गांव में सुदामा के घर से बलवीर के घर तक ₹48.14 लाख से इंटरलॉकिंग मार्ग।
डोईवाला के लक्ष्मीपुरम और प्रयाग एन्क्लेव में ₹96.07 लाख की लागत से सड़क निर्माण।
नकरौंदा के नागेश्वरपुरम, चित्रा विहार आदि क्षेत्रों में ₹87.75 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य।
रायपुर मंडल में आपदा से क्षतिग्रस्त 20 किलोमीटर मुख्य एवं आंतरिक मार्गों का ₹7.75 करोड़ से पुनर्निर्माण।
रायपुर विधानसभा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कुंड घराट तक ₹60.65 लाख की लागत से संपर्क मार्ग।
रानीपोखरी में ₹62.77 लाख से आंतरिक मार्गों का निर्माण।
हरिद्वार रोड स्थित वैष्णो माता मंदिर से गढ़वाल बिस्कुट फैक्ट्री तक ₹70.75 लाख से सड़क एवं इंटरलॉकिंग कार्य।
धारकोट से लड़वाकोट मोटर मार्ग (5.20 किमी) का ₹4.49 करोड़ से उन्नयन।
पुल निर्माण
न्यू कैंट रोड सालावाला में 20 मीटर आरसीसी गर्डर पुल का निर्माण ₹5.41 करोड़ की लागत से।
न्यू कैंट रोड पर 30 मीटर दो लेन पीएससी गर्डर पुल का निर्माण ₹5.36 करोड़ से।
बाढ़ सुरक्षा एवं नदी संरक्षण
हरभजवाला में आसन नदी की सफाई एवं पुश्ता निर्माण ₹6.11 करोड़।
सौंग नदी पर चैनलाइजेशन कार्य ₹2.46 करोड़।
सुसवा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा योजना ₹3.21 करोड़।
दुल्हनी नदी के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य ₹4.12 करोड़।
जोगीवाला-बद्रीपुर नाले में बाढ़ सुरक्षा ₹4.60 करोड़।
नून नदी के किनारे दयानगर एवं जामुनवाला खेल मैदान की सुरक्षा ₹4.80 करोड़।
टौंस नदी किनारे स्वर्ग आश्रम एवं गौशाला की सुरक्षा दीवार ₹1.86 करोड़।
लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य ₹4.22 करोड़।
सिंचाई एवं नहर परियोजनाएं
मठियाणा (सुनौड़ा) में पाइप नहर ₹99.06 लाख।
बानपुर एवं शेडिया नहरों का जीर्णोद्धार ₹79.78 लाख।
दसऊ गांव में पाइप नहर एवं जल वितरण प्रणाली ₹97.15 लाख।
विकासनगर में ढलानी नहर ₹2.38 करोड़।
छिद्रवाला, खदरी, गुलरानी, बुल्लावाला, शमशेरगढ़, हर्रावाला सहित कई नहरों के पुनरोद्धार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
नत्थनपुर से राजेश्वरीपुरम तक पुरानी गूल का पुनर्निर्माण एवं भूमिगत कार्य ₹71.82 लाख।
