विकासनगर:, हर्षिता देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां चकराता क्षेत्र के सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी सहिया पहुंचाया गया है.
कलेथा गांव के पास गिरी कार: पुलिस के मुताबिक, यह हादसा चकराता के कलेथा गांव के पास हुआ है. जहां कार संख्या UP 15 DB 8712 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी. बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
वहीं, स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना चकराता तहसील और थाना पुलिस को दी. सूचना पर कालसी थाना पुलिस, चकराता थाना पुलिस और तहसीलकर्मी के साथ ही डाकपत्थर से फायर सर्विस से मौके पर पंहुची. जहां स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला.
