हरिद्वार | 24 जुलाई 2026, हर्षिता। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चमगादड़ टापू क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।प्रशासन का कहना है कि यह अभियान कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों और यातायात में बाधा बनने वाले अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

By DTI