देहरादून: हर्षिता।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वेटलिफ्टर ऋषिकांता सिंह ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकांता सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री ने ऋषिकांता के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
अनाहत सिंह ने रचा नया इतिहास
मुख्यमंत्री धामी ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की पहली खिलाड़ी अनाहत सिंह को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनाहत की ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
सीएम धामी ने कहा कि ऋषिकांता सिंह और अनाहत सिंह की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि भारतीय खिलाड़ी हर खेल में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उनकी सफलता देशभर के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी.
कॉमनवेल्थ में भारत का जलवा: ऋषिकांता ने जीता रजत, अनाहत ने रचा स्वर्णिम इतिहास; सीएम धामी ने दी बधाई
