देहरादून। हर्षिता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बच्चों के प्रति स्नेह एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार को रुड़की दौरे से लौटने के बाद देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर एक स्कूली बच्ची को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना उसके पास जाकर आत्मीयता से बातचीत की।
मुख्यमंत्री अपने हाथ में चॉकलेट लेकर बच्ची के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए उसे चॉकलेट दी। इसके बाद उन्होंने बच्ची से उसका नाम और कक्षा पूछी। फिर हंसते हुए बोले, “मुझे पहचानती हो? मेरा नाम क्या है, ज़रा जोर से बताओ।”
बच्ची ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “पुष्कर सिंह धामी।” यह सुनकर मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा पड़े और प्यार से उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने यह भी पूछा कि “क्या स्कूल से छुट्टी हो गई?”
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
