रुड़की, हर्षिता।रोजगार, सामाजिक न्याय और संविधान के अधिकारों को लेकर जनता के बीच पहुंचेगा अभियान। विश्व युवा दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (PPID) और पीपल्स लेबर यूनियन की ओर से “आजाद वतन–आजाद वेतन, जन संकल्प–तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 12 से 15 अगस्त 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
पीपल्स लेबर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. ललित कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनहित पर आधारित ऐसी न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संविधान प्रदत्त अधिकार वास्तविक रूप से मिल सकें।उन्होंने कहा कि आज जरूरत ऐसे उत्तराखंड के निर्माण की है, जहां युवाओं को रोजगार के अवसर, श्रमिकों को सम्मान, किसानों को उनके अधिकार, महिलाओं को बराबर भागीदारी और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।“संविधान के आदर्श धरातल पर दिखें”इं. ललित कुमार ने कहा कि यदि जनता रोजगार, सामाजिक न्याय, श्रमिक सम्मान, महिला भागीदारी, किसान अधिकार, संविधान के पूर्ण पालन तथा नशामुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त जनकल्याणकारी व्यवस्था वाला उत्तराखंड चाहती है, तो उसे इस अभियान से जुड़कर एक बेहतर समाज और राज्य के निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए।उन्होंने कहा, “हम ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं जहां हर नागरिक सम्मान से जी सके, हर परिवार सुरक्षित हो, हर युवा को अवसर और रोजगार मिले तथा संविधान के आदर्श केवल किताबों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई दें।”फुले-अंबेडकर चौक से शुरू हुआ अभियानजन संकल्प–तिरंगा यात्रा का आरंभ फुले-अंबेडकर चौक, लाठरदेवा हूण से किया गया। इसके बाद यात्रा बड़पुर, भरतपुर, हथियाथल, तांशीपुर, पनियाला, रहीमपुर, इब्राहिमपुर और सालियर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ेगी।अभियान के दौरान संगठन की ओर से युवाओं, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।यात्रा में कपिल, अनुज, अनिल, अरुण, रवि, पिंकू, अमन, भूपेंद्र, कार्तिक, अनुज गौतम, सिद्धार्थ, अंकुल, राजन, अंकुर बर्मन, दीपक, आकाश पटेल, मोहित, प्रवीन, पिंटू सैनी, अनुज नहार्वे, सुधीर, सूरज, शुभम सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहेंगे।“आजाद वतन–आजाद वेतन” के नारे के साथ निकाली जा रही यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोजगार, सामाजिक न्याय और संविधान आधारित व्यवस्था के मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने का संदेश दे रही है।

By DTI