हरिद्वार। हर्षिता ।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज हरिद्वार विकास प्राधिकरण (HDA) में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव श्री प्रत्युष सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

By DTI