देहरादून। हर्षिता ।सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के अभियान के तहत देहरादून में प्रशासन ने एक और कार्रवाई की है। सोमवार को नकरौंदा रोड पर सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बनी मजार को हटाया गया। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त किया और भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के अनुसार, करीब दो माह पहले मजार को लेकर प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद संबंधित भूमि के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई गई। राजस्व अभिलेखों में भूमि सरकारी पाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से मजार हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया।
नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
प्रशासन के मुताबिक नोटिस की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद संबंधित पक्ष को करीब दो सप्ताह का अतिरिक्त समय भी दिया गया। निर्धारित समय बीतने के बाद सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मजार को हटाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से पहले भूमि के स्वामित्व और मौके पर मौजूद निर्माण की स्थिति का दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया गया था। इसके बाद संबंधित पक्ष को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया। तय समय में निर्माण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी
गिव स्टाइलिश न्यूज

By DTI