रुड़की। हर्षिता भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रांत संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा अपने रुड़की प्रवास के दौरान जीवन दीप आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम में करीब दो घंटे तक रहे फणीन्द्रनाथ शर्मा की महामंडलेश्वर के साथ समाज, धर्म, राष्ट्र और देवभूमि उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आश्रम के सेवकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को उनके नए दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, रुड़की मेयर प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुनिश सैनी, समाजसेवी अरविंद कश्यप, श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल, उपाध्यक्ष के.पी. सैनी, सचिव बृजमोहन सैनी, व्यवस्था प्रमुख एवं पार्षद मोहित शास्त्री, उद्योगपति प्रदीप बधावन, समाजसेवी योगेश सिंघल, मनीषा सिंघल, गौरव सैनी, मनीषा सैनी, सुदर्शना सैनी, शशि दूबे, एबीवीपी से सूर्यकांत सैनी, युवा मंडल से निकुंज सैनी एवं विनोद शर्मा सहित पंडित प्रेमचंद, सुनील नौटियाल, संतोष नौटियाल, आशीष पांडेय और जीवन दीप आश्रम के अनेक सेवक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
