उत्तरकाशी,श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के दिशा-निर्देशानुसार जनपद के थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क के संबंध में आज दिनांक 21.8.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन उ0नि0 गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल द्वारा किया गया। उनके द्वारा महिला हेल्पडेस्क में नियुक्त कर्मियों को महिला हेल्प डेस्क की आवश्यकता, कार्यों, कर्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उपस्थित महिला कर्मियों को थानों पर आने वाले समस्त आगंतुकों, पीड़ितो एवं शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को धैर्य से सुनते हुए त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु बताया गया। शिकायत कर्ताओं को उनके प्रार्थना पत्र की रिसीविंग आवश्यक रूप से दिए जाने हेतु अवगत कराया गया तथा महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर में मुख्यालय के निर्देशानुसार विवरण अंकित करने हेतु भी अवगत कराया गया साथ ही मुख्यालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला में उपस्थित सभी महिला कर्मियों को नोटपैड एवं पैन वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त महिला कर्मियों से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायत के संबंध में भी गोष्ठी ली गई। सभी को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एक्ट एवं इस पर बनाई गई कमेटी के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा इस सम्बंध में उनकी समस्याएं पूछी गयी तो किसी भी महिला कर्मी द्वारा इस संबंध में कोई शिकायत नहीं बताई गई।

By DTI