हरिद्वार,गगन नामदेव।नगर निगम के 60 वार्डो की सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए हरिद्वार नगर निगम से दो स्वयं सहायता समूह का अनुबंध हैं। इन दोनों स्वयं समूह के नगर निगम से अधिकृत होने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र में तीसरा स्वयं सहायता समूह फर्जी तरीके से रेहड़ी पटरी वालों से यूचर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रहा हैं। इन दिनों नगर निगम के सभी क्षेत्र के वार्डो में इसकी खासी सक्रियता की खबरे हैं।

सूत्रों कि मानें तो नगर निगम क्षेत्र में एक फर्जी स्वयं सहायता समूह घरों से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम से अधिकृत होने की रसीद पर कुछ लोगों द्वारा रेहड़ी पर सब्जी आदि बिक्री करने वालों की 400 सौ रूपए प्रतिमाह की रसीदें काटी जा रही हैं। नगर निगम के अधिकारी इस वसूली करने वाले स्वयं समूह को फर्जी बता रहे हैं।
बताया जा रहा हैं निगम अधिकारियों को यूजर चार्ज की आड़ में अवैध वसूली की शिकायते पहले भी मिल चुकी हैं। परन्तु , इस मामले में कार्रवाही न होने के चलते अवैध वसूली करने वालों के हौंसले बुलन्द हैं।
