देहरादून गगन नामदेव उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस को बड़ा झटका देकर आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया आज वह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं,पधाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए !

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहें उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगने वाला है ! किशोर उपाध्याय कई सीटों पर अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं ! भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किशोर उपाध्याय का स्वागत कर बधाई, शुभकामनाएं देते हुए कहा की उपाध्याय जी के भारतीय जनता पार्टी में आने से पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी अबकी बार हम पुनःपूर्ण बहुमत से प्रदेश में अपनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहें हैं ! जिसमे उपाध्याय जी भी अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे ! इस अवसर पर चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आदि सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे !

By DTI