हरिद्वार। गगन नामदेव । भाजपा ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। भाजपा की प्रचार टोलियां और भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक घर घर जाकर हरिद्वार के विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। मदन के प्रति लोगों का समर्थन और उत्साह देखते ही बनता है।


कनखल के संदेश नगर, अंबेडकर पार्क टिबड़ी, गुरूमंडल आश्रम देवपुरा, शिवलोक कालोनी व रामनगर में हुई जनसभा में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वज्ञर आज् बनारस के बाद सबसे सुंदर और व्यवस्थित धार्मिक नगर है। यहां के सुंदर और मनोहर घाट, मंदिरों का दिव्य दर्शन, सड़के और भूमिगत बिजली व्यवस्था विकास की नयी कहानी कह रही है। कनखल के पास ही बनने वाला मेडिकल कालेज और अस्पताल पूरे हरिद्वार के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। पार्षद शुभम मंडोला ने कहा कि घर घर भाजपा अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रत्याशी मदन कौशिक की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस बौखला कर अर्नगल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति पर उतर आयी है।


देवपुरा में व्यापारियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन नगरी है। इसका सतत विकास उनकी सदैव से जिम्मेदारी रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद वे हरिद्वार के पर्यटन विकास को लेकर नयी योजनाओं को मूर्त रूप देने का काम करेंगे।
भाजपा ने जनसम्पर्क अभियान के तहत मायापुर क्षेत्र व शिवमुर्ति, कनखल सर्वप्रिय विहार कालोनी, आर्यनगर क्षेत्र में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। कई स्थानों पर भाजपा के लोकप्रिय नेता और प्रत्याशी मदन कौशिक का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत हुआ।

स्थान स्थान पर बुर्जुगों ने मदन कौशिक को लगातार पांचवी बार ऐतिहासिक जीत का आर्शीवाद दिया। लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह देखते ही बनता था। इस मौके पर ललित नैय्यर, पार्षद श्याममल,पार्षद शुभम मंडोला, पार्षद निशा नोडियाल, मंडल अध्यक्ष मध्य हरिद्वार एडवोकेट राजकुमार अरोड़ा,रेनू अरोड़ा, पार्षद ,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी,शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, सुमित श्रीकुंज,विजय शर्मा, अनिरुद भाटी, राजेश शर्मा,डॉ विशाल गर्ग,दीपक टंडन,गोल्डी नागर,मयंक गुप्ता, रीना कश्यप,आदि अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

By DTI