हरिद्वार गगन नामदेव। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने अपने समर्थकों के साथ अपनी विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जिसमें जनता ने जगह-जगह स्वागत कर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को अपना आशीर्वाद दिया क्षेत्र की जनता के बीच में हर समय उपस्थित रहने वाले भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने आज उत्तरी हरिद्वार, विष्णु गार्डन कनखल, अरिहंत विहार, राज घाट कनखल, विद्या विहार, पंजाब सिंध क्षेत्र, भैरव मंदिर कॉलोनी, निकुंज बिहार, शिवलोक कॉलोनी, वार्ड नंबर 8 गऊघाट ,बड़ी सब्जी मंडी, आदि अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर भाजपा को भारी मतों से वोट देकर विजयी बना कर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया

लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा था संतो की नगरी पूरी भगवामय हो गयी थी, जनसंपर्क के दौरान उमड़े जनसैलाब को देखते हुए ऐसा लग रहा था की हरिद्वार की जनता ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है पूरी विधानसभा में कई क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक का महिला, पुरुष, बच्चों ने पुष्पों की वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर विजय तिलक किया इस अवसर पर विधानसभा पूर्णकालिक विस्तारक नवीन झा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता ,अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली ,अनिल वशिष्ट ,अनिल मिश्रा ,विदित शर्मा ,सुनीता शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, अनिमेष, सचिन भारद्वाज, गौरव भारद्वाज, राजेश जोशी,सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, विशाल मूर्ति भट्ट, पराग गुप्ता, पारस अग्रवाल, आदित्य झा, तरुण नैयर ,चंद्रकांत पांडेय ,दिनेश पांडे ,अंकुश भाटिया, अंश मल्होत्रा विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया, डॉ विशाल गर्ग ,संजय त्रिवाल, विनय त्रिवाल आदि सैकड़ो भाजपा महिला, पुरूष, युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे !

By DTI