देहरादून, डी टी आई न्यूज।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, जोशीमठ में 70 फीसदी दुकानें खुली हुई हैं। वहां जनजीवन सामान्य है। लोगों का औली आना-जाना भी जारी है। इसबार बदरीनाथ यात्रा जोशीमठ से ही कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से राहुल गांधी द्वारा जोशीमठ को मुद्दा बनाए जाने के बाबत सवाल पूछा गया था।


जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, यह समय राजनीति करने का नहीं है। जोशीमठ में सरकार की ओर से समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोशीमठ के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जोशीमठ में आठ संस्थानों की टीमें सर्वेक्षण कर रही हैं। एनडीआरएफ, एनडीएमए मौके पर है।

लोगों के पुनर्वास को लेकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, जोशीमठ को लेकर फैले भ्रम को दूर करना होगा। आने वाले चार महीने में चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। लिहाजा, किसी भी प्रकार के संशय की स्थति पैदा नहीं की जानी चाहिए। चारधाम समेत सभी यात्राएं पूर्व की भांति ही चलेंगी।

वैज्ञानिकों के रोजाना इनपुट से बन रही रिपोर्ट वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट को लेकर डे-बाई-डे इनपुट देहरादून स्थित सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जा रहा है। यहां रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद फोन पर ही वैज्ञानिकों से इनपुट लिया जा रहा है। सरकार इस बात का इंतजार नहीं करना चाहती कि सभी वैज्ञानिक जब वापस लौटेंगे तभी रिपोर्ट तैयार होगी।

By DTI