हरिद्वार से हर्षिता की रिपोर्ट

सामाजवादी पार्टी द्वारा देश का 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि देश का संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा व मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला स्थापित करने हेतू बनाया गया था। लेकिन वर्तमान सरकारों ने लगातर लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य करते हुए लोकतंत्र और कार्यपालिकाओं को कमजोर करने का कार्य किया है। जिससे आज देश के हर नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है। जिससे गणतंत्र को और मजबूत बनाया जाए।

सामाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि यह हमारे लिए उपलब्धि की बात है कि हमारे प्रिय नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव जी को आज केंद्र सरकार द्वारा पद्म विभूषण जैसे सम्मान से नवाजा गया है। हम सभी सौभाग्यशाली है जो गणतंत्र दिवस का महत्व समझते है। आज ही के दिन स्थापित हुए देश के संविधान को आज वर्तमान की भाजपा सरकार से खतरा है। क्योंकि वह लगातर लोकतंत्र को कमजोर करते हुए संविधानों का उलंघन करती आ रही है।

आज देश में तानाशाही जैसा माहौल बनाकर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का अपमान करने का काम कर रही है। जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है। जिसके लिए सभी को एकजुट होकर इन देश विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करना होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर गौरखा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय मल, पंचपुरी रिक्शा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष मांगेराम, इसरार अंसारी, संदीप, राकेश, पप्पू, कमलेश, मोनू, विजय, जयराम, निलेश, राजू, पंकज, सुनील कुमार, तरुण शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

By DTI