तरन तारन, डी टी आई न्यूज़।पंजाब में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। रविवार को तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब जेल में गैंगवार हो गई। इस गैंगवार में गैंगस्टर मनदीप तूफान और गैंगस्टर मनमोहन सिंह की हत्या कर दी गई है। जबकि बठिंडा निवासी तीसरा गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से जख्मी है। उसे अमृतसर के अस्पताल भेजा गया है।
तूफान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी था। मनदीप तूफान को पुलिस ने गैंगस्टर मणि रइया के साथ गिरफ्तार किया था। तूफान को तरनतारन के थाना वैरोवाल के गांव खख से दबोचा गया था। गैंगस्टर मनदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर था। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में इनका नाम सामने आया था।

https://youtu.be/50E6EjcSrYY

By DTI