हरिद्वार, हर्षिता। आज दिनांक 6 मार्च 2023 को किडजी स्कूल कनखल में स्कूल के बच्चों ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। स्कूल के प्ले ग्राउंड में फूलों व होली के रंगों के साथ सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी।

होली के त्योहार का महत्व समझा और स्कूल की अध्यापिकाओं ने मिलकर होलिका बनाई जिसमे खेल खेल में बच्चों को होलिका के इतिहास के विषय में भी बताया गया।


स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा ने बताया कि हम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों को त्योहार के महत्व को बताने के उद्वेश्य से होली का त्योहार मना रहे हैं जिसमे होली के सांस्कृतिक महत्व और इसकी धरोहर को बताने का प्रयास करते हैं। बच्चों को अपने त्योहारों का बचपन से धूमधाम से मनाना और इसके विषय में जानकारी देना भी स्कूल के पढ़ाई का एक अभिन्न अंग है जिसको हम निभाए का प्रयास करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।


किडजी स्कूल कनखल की और से सभी अभिभावकों और शहर के सभी लोगो को होली की अनंत शुभकामनाएं।

https://youtube.com/shorts/jpdcG8Meeus?feature=share

सादर
किडजी स्कूल कनखल

By DTI