हरिद्वार, हर्षिता।देश की तरह हरिद्वार में भी जगह जगह होली धूम धाम से मनाई गई इसी तरह राजलोक विहार में भी होलिका दहन किया गया । उसके बाद होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी के सभी लोगो जिसमे महिलाओं ने भी सम्मिलित हो कर डी जे पर डांस किया गया । इसके साथ ही भोजन की भी बढ़िया व्य्वस्था की गई थी।

राजलोक विहार समिति अध्यक्ष श्री एम. एस. धामा उपाध्यक्ष..सुयश अग्रवाल महामंत्री.. वी.पी.सिंह कोषाध्यक्ष. दीनानाथ सब कैशियर.. नीरज,पार्षद.. राजेश शर्मा सदस्य. रामावतार शर्मा सौलाल सिंह धामा,अनिल सिंघल वैभव शर्मा. आशुतोष गुप्ता.. अभिषेक बंटा.. विश्वेष त्यागी. विशाल चौधरी..जबर सिंह सैनी आदि विशेष तौर पर शामिल हुए |

इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा व श्री धामा ने कहा कि होली पर्व एकता भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।मनमुटाव और द्वेष भावना को दूर कर प्रेम व सौहार्द से होली मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष हर्षोल्लास व उत्साह के साथ आयोजित किए जाने वाले होली मिलन समारोह का सभी लोगो को इंतजार रहता है।

By DTI