चमोली डीटी आई न्यूज़।उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को भयानक हादसा हुआ। यहां अलकनंदा नदी किनारे नमामि गंगे प्रॉजेक्ट साइट पर करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले प्रॉजेक्ट साइट के केयरटेकर गनेश लाल की करंट लगने से मौत हो गई। जब स्थानीय लोगों और उसके परिवार को घटना की जानकारी मिली तो सभी घटनास्थल की ओर दौड़े। चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचा। सभी लोग मृतक के पास पहुंचे। लेकिन यहां फैले करंट की चपेट में आ गए। अलकनंदा नदी से लगे साइड रेलिंग में करंट आने की वजह से यह हादसा हुआ। नमामि गंगे प्रॉजेक्ट के तहत यहां सीवरेज प्लांट का निर्माण चल रहा था।

घटना में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। चमोली में मौजूद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब तक कुल 15 लोगों मौत हो चुकी है और 9 जख्मी हैं। घायल लोगों को ऋषिकेश एरलिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि सुबह करीब 11:30 पर सबसे पहले सिक्यॉरिटी गार्ड गणेश लाल की करंट लगने मौत हुई। गणेश की मौत के बाद वहां पर लोग एकत्रित हो गए

इन 16 लोगों की हुई मौत

1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी

2- होमगार्ड मुकुंद राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र

55

3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र

57 वर्ष

4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली

5- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली

उम्र 25 वर्ष

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33 7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष 8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी

9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38

10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष

11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष

12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष

13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी

14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33

15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष

16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष

By DTI