मेष राशि

आज अपनी आजीविका से अपने सुख साधनों में वृद्धि करेंगे। साथ ही आपके धन का खर्च माता पर भी हो सकता है। आज हायर एजुकेशन के छात्रों के लिए दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के चलते पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- स्काई ब्लू

मिथुन राशि (Mithun Aaj ka Rashifal)

आज धन के खर्चे बहुत अधिक होंगे जिसकी वजह से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। किसी कारणवश मन क्रोधित हो सकता है। खुद को डिप्रेशन से बचाएं, ज्यादा शो ऑफ से आज बचें। सोच-समझकर खर्चा करेंगे तो समय ठीक हो सकता है। आज छोटे भाई-बहन के साथ काम न करें, मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीकॉक ब्लू

कर्क राशि (Kark Aaj ka Rashifal)

सुबह से ही सारे काम भरपूर ऊर्जा और आतविश्वास के साथ करेंगे और सारे काम निपटा लेंगे। आज की हुई मेहनत भविष्य में लाभ देने वाली है, इसलिए आज कोई भी बिज़नेस डील या प्रोजेक्ट में ढील न दें। आपके लिए आज का दिन बहुमूल्य है, हर दृष्टि से काम-काज और व्यापार पर नजर रखें। हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- डार्क पिंक

सिंह राशि (Singh Aaj ka Rashifal)

विदेश से गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापार में कोई डील फाइनल हो जाएगी। यदि नई जॉब के लिए जाना चाहते हैं तो आपको कॉल आ जायेगी। आप काम को महत्व देंगे, लेकिन काम को महत्व देने के साथ साथ आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा जिसके बिगड़ने के आसार दिखाई देते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- संतरी

कन्या राशि (Kanya Aaj ka Rashifal)

आज राशि स्वामी की स्थिति मंगल के साथ होने से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और खट्टा-चटपटा खाने से बचें। अन्यथा आपको स्किन एलर्जी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, संभव है कि उतना न मिलें जितना आपने मेहनत की परन्तु अपना कर्म करते रहेंगे तो सफल होंगे। पिता से विशेष लगाव रहेगा और आने वाले समय में लाभ होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पेस्टल ग्रीन

By DTI