मेष राशि

व्यापार कर रहे लोगों ने यदि आज किसी तरह के जोखिम को उठाया, तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – मेहरून

वृष राशि

छात्र आज पढ़ाई के प्रति गंभीरता से सोचेंगे। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आज समाप्त हो जायेगी। किसी कार्य में बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – वॉयलेट

मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी
शुभ अंक -4
शुभ रंग – लाल

कर्क राशि

लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को आज कुछ रोचक जानकारी प्राप्त होगी।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – पीच कलर

सिंह राशि

नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सफ़ेद

कन्या राशि

आज आप किसी मंदिर या धर्मस्थल पर लोगों की सेवा का मन बनायेंगे। आज लोग आपकी पर्सनॉलिटी से काफी प्रभावित होंगे। किसी अनजान से सहायता मिलने की वजह से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नये काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।
शुभ अंक -6
शुभ रंग -हरा

तुला राशि

आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – मैजेंटा

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग – पीला

धनु राशि

यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात पता चल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न चित्त रहेंगे और उनके मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
शुभ अंक -3
शुभ रंग -आसमानी

मकर राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जो कन्याएं प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।
शुभ अंक -8
शुभ रंग -सिल्वर ग्रे

कुंभ राशि

आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ धन सेविंग करके रखना होगा। आपके किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और उनका मान-सम्मान भी बढेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग – केसरिया

मीन राशि

अपने परिवार के जरूरत की चीजों का खास ख्याल रखें। इस राशि के जातकों के लिए आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यापार में सफलता मिलने की पार्टी देंगे, जिससे घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग – पीला

By DTI