नई दिल्ली, दिव्या टाइम्स इंडिया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जबकि तेलंगाना में वोटिंग चल रही है। एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। तीन दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद साफ हो जाएगा कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है। 

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को एक भी सीट नहीं दी गई है। राज्य में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है।

By DTI