रुडकी/हर्षिता- राष्ट्रीय हिंदू संघ ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल कुमार आर्या नियुक्त
राष्ट्रीय हिंदू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ला जी के निर्देशानुसार आज जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिद्वार के पद पर विशाल कुमार आर्या को नामित किया है युवा मोर्चा हरिद्वार जिला अध्यक्षा ने कहा कि संगठन से मिले दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी एवं पूर्ण ईमानदारी से निभाऊंगा संगठन को विश्वास में लेकर निर्णय करूंगा उन्होंने कहा जल्द ही युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और जल्दी ही जिला भ्रमण कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उनके अध्यक्ष बनने पर प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार, प्रदेश अध्यक्षा सीमा गौड़, प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार रमेश राज महिला मोर्चा उत्तरकाशी अध्यक्ष रुकमणी देवी,जिलाध्यक्ष सुमन भट्ट, जिला महामंत्री जय प्रकाश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष
सुमित आदि ने बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

By DTI