हरिद्वार, हर्षिता।प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखंड का कार्यक्रम उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में संपन्न हुआ , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने की एवं संचालन जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने किया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा व् जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा की कार्य समिति से विचार विमर्श करते हुए बहुमत के आधार पर हरिद्वार शहर अध्यक्ष पूरण पाण्डेय व् शहर महामंत्री विमल सैक्सेना को मनोनीत किया गया है प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने कहा की उत्तराखंड में व्यापारी प्रदेश व्यापार मण्डल से जुड़ रहे है उत्तराखंड के सभी जिलों में संगठन के गठन का कार्य चल रहा है जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर नये पदाधिकारियों को व्यापार मण्डल से जोड़ा जाएगा,बैठक को सम्भोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी आयोग की मांग को लेकर संगठन सभी जिलों में बैठक करेगा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को सींचता है लेकिन व्यापारी की पीड़ा सुनने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं है ।

सरकार को व्यापारी आयोग का गठन जल्द करना चाहिए,प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल व् जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा की रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर दर्जनों दुकाने टीन शेड लगा कर बना दी गयी है साथ ही स्मार्ट टॉयलेट के नाम पर चाय कोल्ड्रिंक्स की दुकान बना दी गयी है  जिला प्रशासन को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए अन्यथा व्यापारी पुर जोर तरीके से प्रशासन का विरोध करेगा, प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट व् युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी ।

नव नियुक्त शहर अध्यक्ष पूरण पाण्डेय व् शहर महामंत्री विमल सैक्सेना ने कहा की व्यापारी हितो की रक्षा के लिए काम करेंगे, व्यापारीयों को नुकसान पहुंचाने वाली योजना का विरोध किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट,युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा , जिला महामंत्री अजय अरोड़ा, महेश शर्मा, हेमलता जोशी, गोकुल सिंह रावत, यशोदा यादव, देव महेश्वरी, सनी मल्होत्रा, सुभाष खट्टर, रिकी अरोड़ा, संजय पाल, मनोज पाल आदि उपस्थित रहे

By DTI