देहरादून, हर्षिता।भाजपा प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर सकती है। आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है, जिसमें भेजे गए नामों के पैनल पर विचार होगा। इससे पहले बुधवार की शाम केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व से फीडबैक लेगा। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी करेगी, उसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों के प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। 

हरिद्वार सीट से पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं और इस बार भी टिकट को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन उनकी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता समेत कई अन्य नेताओं की दावेदारी सामने आई है।

By DTI