हरिद्वार। हरिद्वार के भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह शादी से हरिद्वार लौट रहे थे
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी जगजीतपुर राजा गार्डन अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ सहारनपुर गए हुए थे। वे दो दिन पहले शादी में चले गए थे। शादी समारोह के बाद वे बुधवार की सुबह को हरिद्वार लौट रहे थे। वह बेगमपुर के पास सामने आ रहे डम्पर उनकी कार की टक्कर हो गई। भयंकर टक्कर होने के चलते हुए कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। संजय सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चे जया मैक्स अस्पताल बहादराबाद मे भर्ती किए गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उनके निधन से संजय सिंह के परिजनों के साथ भाजपा में शोक छाया हुआ है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अरविंद कुमार, अंकित चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव के साथ तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। शोक के चलते हुए भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
